Monsoon 2023: इस वर्ष देश के कई राज्य बाढ़ के भयानक मंजर से गुजर रहे है। देश के सभी राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रीय है। लेकिन यमन में एक ऐसी जगह है जहां कभी बारिश नहीं होती है। कहा जाता है कि आज तक उस जगह पर बारिश नहीं हुई है और न ही आगे होगी। लेकिन फिर भी इस गांव में लोग अपनी जिंदगी चला रहे है। यहां बारिश नहीं होती पर गर्मी और ठण्ड दोनों का प्रकोप देखने को मिलता है। इए जानते हैं कि इस गांव का रहस्य क्या है और आखिर यहां बारिश क्यों नहीं होती है।

यह दुनिया रहस्यों से भरी हुई है, जिनके बारे में पता लगाना कभी-कभी वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है। कई बार हमें कुछ ऐसी चीजों के बारे में पता चलता है जो हमें चौका के रख देती है। वहीं रहस्यों में से एक है ये गांव। हम जहां रहते हैं वहां आपने कई बार बादलों को बरसते हुए देखा होग। कई बार आपने बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति का सामना किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह देखी है जहां कभी बारिश नहीं हुई हो? यह बात सुनकर आपको बेशक अजीब लग रहा होगा, लेकिन दुनिया में एक गांव ऐसा भी है, जहां आज तक बादलों की कृपा नहीं बरसी। लेकिन इंसान और जानवर आज भी आराम से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

See also  Indian Railways: भारतीय रेलवे भी पकड़ी रफ्तार, कई बड़े शहरों के लिए आज से शुरू हुईं 50 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

यमन के इस गांव में नहीं होती बारिश
दरअसल हम जिस गांव की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘अल-हुतैब’ है। यह गांव मध्य पूर्व एशिया के देश यमन में है। अल-हुतैब गांव यमन की राजधानी भाग का एक हिस्सा है। अल-हुतैब दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है जहां आज तक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस गांव में बारिश क्यों नहीं होती? और अगर बारिश नहीं होगी तो यहां के लोग कैसे रहते हैं। तो आइए जानते हैं इन सारे सवालों का जवाब।

समुद्री तट से 3200 मीटर की ऊंचाई पर है ये गांव
अल-हुतैब गांव सुमंद के तट से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक पहाड़ी गांव है, लेकिन फिर भी यहां गर्मी बहुत होती है। वहीं सर्दियों में इतनी ठंड होती है कि जो बिना गर्म कपड़े पहने बाहर निकलता है उसकी हालत खराब हो सकती है। यहां सर्दियों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकालने में डरते हैं।

See also  ITBP के जवानों ने 22,222 फीट ऊंची लियो पारगिल चोटी की फतह, राष्ट्रीय ध्वज फहराया

क्यों नहीं होती है इस गांव में बारिश?
यहां बारिश न होने का कारण यह है इस गांव की ऊंचाई। जी हाँ इस गांव की ऊंचाई 3200 मीटर है। जबकि बादल 2000 मीटर की ऊंचाई पर बनते हैं। यानी बादल इस गांव के काफी नीचे बनते हैं. यही कारण है कि यहां के लोग बारिश की खूबसूरती और बारिश का आनंद नहीं उठा पाते हैं। हालाँकि वह यह जरूर मानते हैं कि वह स्वर्ग में रह रहे हैं। इस गांव में रहना ठीक उसी प्रकार का अनुभव है जब आप हवाई जहाज से यात्रा करने वक़्त करते हैं।