0 भाजपा-शिवसेना के विधायकों में कुल 14 लेंगे मंत्री पद की शपथ

विशेष संवादाता। टीआरपी रायपुर
उद्धव सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद शिंदे-फड़नवीस के बीच अपने-अपने दल के तेज़ तर्राट विधायकों को मंत्री बनाने के लिए सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने फ़िलहाल 7 – 7 खास लोगों का नाम भी तय कर लिया है। सत्ता परिवर्तन के बहुत दिनों बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि नामों की घोषणा और शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दिन, तारीख तथा समय का औपचारिक एलान समाचार लिखे जाने तक नहीं हुआ था। फिर भी पार्टी सूत्रों की मानें तो मंगलवार 9 अगस्त को दोपहर तक मंत्रियों के शपथ ग्रहण और नामों के एलान की उम्मीद है। विदित हो कि शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद से ही कोर्ट और कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों के साथ साथ मंत्रिमंडल में किसको कितना नेतृत्व मिलेगा इसका फैसला दिल्ली में कई दौर की बैठक के बाद तय हुआ। दोनों में नामों और संख्या को लेकर सहमति आज बन गई है तो कल ही दोनों दलों के बराबर संख्या में विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सत्ता में ए दोनों ही नेताओं को करीबन 35 दिन बीत गए हैं और काफी इंतज़ार के बाद इनका मंत्री मंडल विस्तार होगा। बताते हैं की अहम् पद को लेकर भी किसी तरह का विवाद ऊपरी स्टार पर दूर कर लिया गया है।

उधर का सीएम तो इधर होगा अहम विभाग

मंगलवार या बुधवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह संभव है। कुल 14 मंत्री इस नई सरकार में शपथ ले सकते हैं। अभी तक मंत्रियों और विभागों को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया है तो निश्चित ही अहम् विभाग बीजेपी को मिलेगा। बीजेपी खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, वहीं शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मौका दिया जा सकता है। कयास ये भी लग रहे हैं कि बैलेंस बनाने के लिए दोनों बीजेपी और शिंदे खेमे से 7-7 मंत्रियों को शपथ दिलवाई जा सकती है। शिंदे सरकार और बीजेपी के लिए ये मंत्रिमंडल विस्तार दोनों दलों का भविष्य भी तय करेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।