टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम में मौजूद इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इस सेंटर से ट्राइसोनिक विंड टनल प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मिशन गगनयान की समीक्षा भी की।

गगनयान के जरिए भारत एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के गगनयान मिशन के तहत 4 भारतीय अंतरिक्ष में जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा की। आपको बता दें कि साल 2018 में पीएम मोदी ने गगनयान मिशन की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, आज पीएम मोदी केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया। पीएम मोदी यहां तकरीबन 1800 करोड़ रुपए के 3 महत्वपूर्ण अंतरिक्ष परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी इन चारों यात्रियों के नाम की घोषणा भी की। इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बी. नायर केरल से ताल्लुक रखते हैं।

See also  दिल्ली में गोली चलाकर हिंसा भड़काने वाला शाहरुख बरेली में गिरफ्तार

खबरों के अनुसार, इसरो के गगनयान मिशन के लिए चुने गए चारो यात्री बेंगलुरु अंतरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हालांकि मंगलवार को चारो यात्री तिरुवनंतपुरम में मौजूद हैं। इन चारो यात्रियों के नाम प्रशांत नायर, अंगद प्रताप, अजित कृष्णन और शुभांशु शुक्ला है।

पिछले दिनों चारो टेस्ट पायलट रूस से इस मिशन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करके लौटे हैं। अब इन्हें इसरो में मिशन की बारीकियां समझाई जा रही है। साल 2025 में इसरो गगनयान मिशन को लांच करेगा। हालांकि इस मिशन की शुरूआती चरणों को इसी साल के अंत तक पूरा किया जा सकता है। जिसके तहत दो मानवरहित मिशन को अंतरिक्ष में भेजना शामिल है। इसकी सफलता के बाद एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

बता दें कि इसरो का गगनयान मिशन देश का पहला मानव यात्री अंतरिक्ष कार्यक्रम है। जिसके तहत भारतीय एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। जो तीन दिन 400 किलोमीटर की कक्षा में चक्कर लगा कर वापस सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आएंगे।

See also  पायलट से विधायक बने डीएस मिश्रा ने रचाई शादी, छत्तीसगढ़ सरकार की हेलीकॉप्टर के थे पायलट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।