टीआरपी डेस्क। अकासा एयर ने शनिवार को कहा कि उसने नोटिस अवधि पूरी किए बिना एयरलाइन छोड़ने वाले पायलटों के एक छोटे समूह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। इन पायलटों के अचानक चले जाने से कई उड़ानें रद करनी पड़ीं।

सूत्रों के अनुसार पायलटों की कमी का असर एयरलाइन की सेवाओं पर पड़ रहा है। अकासा एयर के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि हमने केवल पायलटों के एक छोटे समूह के खिलाफ कानूनी उपाय की मांग की है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी छोड़ दी और अपनी अनिवार्य अनुबंधात्मक नोटिस अवधि पूरी किए बिना चले गए। एयरलाइन ने कहा कि यह कृत्य न केवल उनके अनुबंध का बल्कि देश के नागरिक उड्डयन विनियमन का भी उल्लंघन है।

बयान में कहा गया कि यह न केवल कानूनन अवैध है, बल्कि एक अनैतिक और स्वार्थी कृत्य भी है, जिससे अगस्त माह में उड़ानें बाधित हुईं और ऐन मौके पर उड़ानें रद करनी पड़ीं। इससे लोगों को काफी असुविधा हुई। अकासा एयर के पास वर्तमान में 20 विमानों का बेड़ा है। उसने अगस्त 2022 में परिचालन शुरू किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।