चंडीगढ़। पंजाब के मोहाली में तीन मंजिला इमारत ढह गई है। बताया जा रहा है कि इसके मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। इमारत के गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब जेसीबी मशीन से इमारत के बेसमेंट में खुदाई की जा रही थी।


मोहाली के एसडीएम हिमांशु जैन ने बताया कि मलबे से अब तक दो व्यक्तियों को बचाया जा चुका है। मलबे के नीचे अभी भी छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम और अन्य सहायक कर्मचारी खोज और बचाव अभियान में जुट गए हैं।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए थे। वे मलबे को हटाने में बचाव कर्मियों को मदद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित मलबे से निकालने के लिए एनडीआरफ की टीम को भी रवाना कर दिया गया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।