टीआरपी डेस्क। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। खबर है कि उन्होंने 3 मई को जर्मनी में बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा से गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि अब तक दोनों नेताओं ने इस विवाह को लेकर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और इस पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।

शादी की तस्वीर आई सामने

इस कथित शादी से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें महुआ मोइत्रा पारंपरिक परिधान और सोने के आभूषणों से सजी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तस्वीर से यह साफ है कि समारोह बेहद निजी और सीमित उपस्थिति वाला था।

पहले भी रहीं हैं निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में

महुआ मोइत्रा की निजी जिंदगी पहले भी चर्चा में रही है। उन्होंने पहले डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद वह वकील जय अनंत देहाद्रई के साथ रिलेशनशिप में रहीं, जिसे बाद में उन्होंने ‘धोखा देने वाला प्रेमी’ करार दिया।

See also  राजधानी में लग सकते हैं और कड़े प्रतिबंध, डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक खत्म

लोकसभा में विवादों से भरा रहा पहला कार्यकाल

महुआ मोइत्रा का पहला लोकसभा कार्यकाल भी कम विवादों से घिरा नहीं रहा। उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ सवाल एक प्रतिद्वंदी कारोबारी के कहने पर उठाए थे। इन आरोपों को लेकर संसद से लेकर मीडिया तक में काफी हंगामा मचा था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।