TMC MP Sudip Bandopadhyay: नई दिल्ली। केंद्र सरकार सांसदों का एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेशों में भेजकर पाकिस्तान को आतंकवाद पर एक्सपोज करने की योजना बनाई है। इस प्रतिनिधिमंडल का ऐलान होते ही सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। शशि थरूर के नाम को लेकर मामला गर्माया हुआ है। इसी बीच टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से इंकार कर दिया।

सुदीप ने बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उन्हें संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने फोन किया था। हालांकि उन्होंने मना कर दिया है। बंदोपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल में ना शामिल होने की वजह खुद बताई है। उन्होंने कहा कि किरेन रिजिजू ने सरकार की तरफ से मुझे फोन किया था और अमेरिका जाने के लिए कहा। लेकिन, मैंने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य कारणों से इस प्रतिनिधिमंडल नें नहीं शामिल हो पाउंगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।