टीआरपी डेस्क। तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की। मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि कबीर का यह बयान न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इससे तनाव फैलाने की कोशिश भी दिखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबरी मस्जिद मुद्दे को उछालने के पीछे भाजपा की राजनीति है।

कबीर हाल ही में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा कर चुके थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके बयान से नाराज थीं, जिस वजह से पार्टी ने सस्पेंशन का निर्णय लिया।

सस्पेंशन के बाद कबीर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपमानित किया गया, उनके खिलाफ साजिश रची गई। उनका दावा है कि वह बाबरी मस्जिद बनाकर ही रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही टीएमसी से इस्तीफा देंगे और 22 तारीख को नई पार्टी लॉन्च करेंगे, जो राज्य की 122 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

See also  गरीब व किसान विरोधी है मोदी सरकार का बजट- कांग्रेस

कबीर पहले भी कह चुके हैं कि जरूरत पड़ी तो वह बाबरी मस्जिद के लिए जान देने को तैयार हैं। उन्होंने 6 दिसंबर को रेजीनगर से बेलडांगा तक बड़े जुलूस निकालने की बात कही थी और दावा किया था कि उस दिन राष्ट्रीय राजमार्ग मुस्लिम समुदाय के कब्जे में रहेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।