कोरोना के नए केस साढ़े तीन लाख के करीब, देश में एक्टिव मरीज हुए 20 लाख के पार

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के केसों में फिर एक बार बड़ा उछाल देखने मिला है। पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 47 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना एक्टिव केस भी 20 लाख के पार हो गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47,254 नए मामले आए और 2,51,777 रिकवरी हुईं और 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जो कि चिंता में डालने वाला आंकड़ा है।

बता दें कि देश में आज कल से 29,722 ज्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 3,17,532 मामले आए थे। फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 17.94 फीसदी और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.56 फीसदी है।

फिलहाल भारत में कोरोना के एक्टिव मरीज 20,18,825 हैं। अबतक कोरोना की वजह से 4,88,396 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की बात करें तो इसके मामले बढ़कर 9,692 हो गए हैं। यह कल के मुकाबले 4.36 फीसदी ज्यादा हैं।

कोरोना टीकाकरण की बात करें तो अबतक देश में 160.43 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,35,912 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 71,15,38,938 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।