अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच की तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को केजरीवाल ने कहा था कि जितना उन्हें एलजी साहब डांटते हैं, उतना तो पत्नी भी नहीं डांटतीं और जितने लव लेटर उन्होंने बीते 6 महीने में लिखे, उतने तो उनकी पत्नी ने पूरे जीवन में नहीं लिखे। वहीं आज फिर केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि आज फिर लव लेटर आ गया है।

अरविंद केजरीवाल ने आज फिर एक ट्वीट कर कहा कि आज एक और लव लेटर आया है।

दरअसल आज सीएम केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना की ओर से छह पन्नों की चिट्ठी भेजी गई है। केजरीवाल ने एक और ट्वीट कर लिखा, “बीजेपी LG के जरिए दिल्ली के लोगों की जिंदगी तबाह करने पर तुली है। रोज ये लोग किसी ना किसी बात को लेकर बखेड़ा कर देते हैं. मैं दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाता हूं- जब तक आपका ये बेटा जिंदा है, चिंता मत करना। आपका बाल भी बांका नहीं करने दूंगा।

बीते शुक्रवार को दिल्ली सीएम ने एलजी वीके सक्सेना को लेकर ट्वीट किया था, “LG साहेब रोज मुझे जितना डांटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डांटतीं। पिछले 6 महीनों में LG साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी जिंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। LG साहेब, थोड़ा chill करो और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा chill करें।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।