टीआरपी डेस्क। Tragic Road Accident : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तामहिनी घाट में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां पुणे से कोकण की ओर जा रही एक थार वाहन 500 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में वाहन सवार सभी छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ड्रोन की मदद से सभी शवों को खाई से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 दिन से लापता थे युवक

जानकारी के मुताबिक, 6 दोस्त सोमवार 17 जून की रात करीब 11.30 बजे पुणे से कोकण के लिए निकले थे। उसके बाद से परिवारों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। चिंतित परिजनों ने उत्तमनगर पुलिस स्टेशन में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवकों की मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज ट्रेस किए, जिसमें उनकी आखिरी लोकेशन तामहिनी घाट के आसपास मिली। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ड्रोन से की गई सर्चिंग

तामहिनी घाट के एक खतरनाक मोड़ पर पुलिस ड्रोन से इलाके की तलाशी ले रही थी कि अचानक खाई में गिरी थार वाहन नजर आई। वाहन के पास ही 4 शव भी दिखे, जिसके बाद 2 अन्य शवों को बरामद किया गया।

See also  इन स्मार्टफोन्स पर छूट, Flipkart Big Diwali Sale में ये हैं टॉप डील्स

हादसे में 6 की मौत

दुर्घटना में जिन 6 युवकों की मौत हुई, वे सभी पुणे के निवासी थे। सभी युवक कोकण में घूमने के उद्देश्य से सफर पर निकले थे।

  • शाहाजी चव्हाण (22 वर्ष)
  • पुणीत सुधाकर शेट्टी (20 वर्ष)
  • साहिल साधु बोटे (24 वर्ष)
  • महादेव कोली (18 वर्ष)
  • ओंकार सुनील कोली (18 वर्ष)
  • शिवा अरुण माने (19 वर्ष)

बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन

खाई की गहराई और इलाके की दुर्गमता के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मौके पर मानगांव पुलिस, रायगढ़ डिजास्टर मैनेजमेंट टीम, मुलशी तहसील डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी और स्थानीय ग्रामवासियों की मदद से ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि रात के समय हादसा होने और सड़क की कम आवाजाही के कारण किसी को दुर्घटना का पता नहीं चल पया। ड्रोन और सुरक्षा उपकरणों की मदद से लगातार सर्च जारी रहा और अंततः सभी शव बाहर निकाल लिए गए।

Tragic Road Accident : यह घटना एक बार फिर तामहिनी घाट की खतरनाक सड़कों पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की आवश्यकता का संदेश देती है।

See also  INDIA के साथ एयर बबल करार करने वाला 16वां देश बना ओमान