TRAI ने दिये टेलीकॉम ऑपरेटरों को नए निर्देश, जानिए अब आपको कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

टीआरपी डेस्क। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( TRAI ) ने टेलीमार्केटर्स द्वारा अनाधिकृत, आपत्तिजनक प्रचार संदेशों पर कार्रवाई की है। इसी के साथ विभाग ने दूरसंचार ऑपरेटरों को हेडर और संदेश टेम्प्लेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए। ट्राई ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को तीस दिनों के अंदर उसके नए निर्देशों का पालन करने को कहा है।

ट्राई ने हेडर और संदेश टेम्प्लेट के दुरुपयोग को रोकने के लिए, टेलीकॉम ऑपरेटरों को Distributed Ledger Technology (DLT) प्लेटफॉर्म पर सभी पंजीकृत हेडर और मैसेज टेम्प्लेट को फिर से वेरिफ़ाई करने को कहा है। साथ ही अनवेरिफ़ाई हेडर को 30 दिनों और मैसेज टेम्प्लेट को 60 दिनों के भीतर ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने दूरसंचार ऑपरेटरों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि, निर्धारित समय अवधि के तुरंत बाद अस्थायी हेडर को निष्क्रिय कर दिया जाए।

See also  G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन का अंतिम दिन, जानें आज क्या-क्या होगा

ट्राई ने कहा “मैसेज पाने वाले यूसर्स के बीच भ्रम को दूर किया जाए और उनके दुरुपयोग को रोकें, कोई समान दिखने वाले हैडर को दूरसंचार ऑपरेटरों द्वारा विभिन्न प्रमुख संस्थाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाए।

इसके अलावा ट्राई अब टेलीफोन नंबरों का उपयोग करने वाले टेलीमार्केटर्स सहित अनधिकृत या अपंजीकृत टेलीमार्केटर्स के संदेशों पर अंकुश लगाने जा रहा है। विभाग ने यह भी कहा कि ‘टेलिकॉम कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपंजीकृत टेलीमार्केटर्स या टेलीफोन नंबरों (10 अंकों की संख्या) का उपयोग करने वाले टेलीमार्केटर्स द्वारा प्रचार संदेश प्रसारित नहीं किए जाते हैं।’ ट्राई के नए निर्देश के अनुसार टेलीकॉम ऑपरेटरों को अब सभी दोषी टेलीमार्केटर्स के खिलाफ निर्धारित नियमों के अनुसार ही कार्रवाही करनी पड़ेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।