त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

वेब डेस्क। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के कुल 60 सीटों में से 48 पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा टाउन बोरडोवली सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं बीजेपी के अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक शामिल हैं, जो धनपुर से चुनाव लड़ेंगी। जबकि मोहम्मद मोबोशर अली, जो शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुए, कैलाशहर से चुनाव लड़ेंगे। राज्य भाजपा प्रमुख राजीव भट्टाचार्य बनमालीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इस बीच, कांग्रेस ने त्रिपुरा चुनाव के लिए भी 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन अपने गढ़ अगरतला से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि त्रिपुरा में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है और नाम वापसी की अंतिम तिथि दो फरवरी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।