बेंगलुरु। एक ग्राहक के लिए शराब खरीदना महंगा सौदा साबित हुआ। दरअसल ग्राहक ने एकसाथ 48 लीटर शराब खरीद डाली। उसने इसके लिए 52841 का बिल भुगतान किया। इतना ही नहीं वाहवाही बटोरने के लिए बिल को सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। जिसके बाद से ग्राहक की परेशानी पोस्ट के वायरल होने के साथ बढ़ने लगी।

शराब का बिल

आबकारी विभाग ने उस ग्राहक के खिलाफ केस जर्ज किया है। सोमवार को जब शराब की दुकानें खुलीं तो मदिरा प्रेमियों का सैलाब सड़कों पर उमड़ पड़ा। कर्नाटक के एक अनिज गज्जी ने 52800 रु की शराब खरीदी। उसने एल्कोहल खरीदने के बादद बिल सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई। जिसके बाद दुकानदार और अनिल गज्जी की मुसीबत बढ़ गई।

जैसे ही इसकी जानकारी आबकारी विभाग को मिली विभाग ने ग्राहक और दुकानदार दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  किया है। जब अधिकारियों ने दुकान के मालिक से जानकारी ली तो दुकानदार ने बताया कि शराब आठ लोगों के समूह ने खरीदा था। मगर भुगतान एक ही कार्ड से किया गया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।