टीआरपी डेस्क। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का ताबड़तोड़ ऐक्शन जारी है। इस बीच एक जमीन कारोबारी ने रांची में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिल रही है कि जमीन घोटाले में ईडी से नोटिस मिलने के बाद से मृतक तनाव में था। वहीं आज गुरुवार सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला।

मामला रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर डेल अपार्टमेंट का है। यहां कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग कारोबारी को आनन-फानन में आर्किड अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था। एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद से वह तनाव में थे। आत्महत्या के पीछे ईडी का नोटिस ही एकमात्र वजह है या कुछ और पुलिस सभी एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  Mann Ki Baat : कुछ ही देर में पीएम मोदी मन की बात के 93वां एपिसोड के जरिए देश को करेंगे संबोधित

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।