टीआरपी। चंद्रमा में ऐस आकर्षण है कि जब भी उस पर निगाह जाती है, तो कुछ पलों के लिए लोग सबकुछ भूलकर बस उसकी सुंदरता को ही निहारने लगते हैं। मगर, साल के कुछ दिनों में यह धरती के सबसे नजदीक की कक्षा से गुजरने की वजह से हर माह को दिखने वाले चंद्रमा की तुलना में ज्यादा बड़ा, चमकीला और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।

सुपरमून के दीवानों के लिए 7 मई को भी रात ऐसा ही नजारा लेकर आ रही है, जब बेहद बड़ा दिख रहा चंद्रमा अपनी पूरी रोशनी बिखेरेगा और यह साल 2020 का आखिरी सुपरमून भी है, तो इसे देखना न भूलें।


अप्रैल 2021 में दिखलाई देगा अगला सुपरमून

अब अगला सुपरमून अप्रैल 2021 के पहले नहीं दिखाई देगा। इस बार दिखने वाले सुपर मून को “सुपर फ्लावर मून” नाम दिया गया है। माना जाता है कि उत्तरी गोलार्ध में वसंत काल के दौरान होने की वजह से इस सुपरमून को फ्लॉवर सुपरमून नाम दिया गया है।

See also  Petrol Price Hike 2026: मिडिल ईस्ट की जंग और रायपुर में महंगा हुआ पेट्रोल! जानें कितना खाली होगा आपका बटुआ?

ऑनलाइन भी देख सकते हैं

वैसे यदि किसी वजह से आप इस नजारे को नहीं देख पा रहे हैं, तो आप इस घटना को ऑनलाइन भी देख सकते हैं। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट्स के लाइव फीड में आप चंद्रमा को रोम के आकाश में उगते हुए देश सकते हैं, जो भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।