टीआरपी डेस्क। ट्रेन में अक्सर आप यात्रा करते होंगे और इस दौरान टीटीई आपका टिकट भी चेक करता होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात 10 बजे के बाद ट्रेन में टीटीई आपका टिकट चेक नहीं कर सकता।

अगर ट्रेन में आप यात्रा कर रहे हैं और रात 10 बजे के बाद टीटीई आपको डिस्टर्ब करता है तो आप उसे टिकट देने से मना कर सकते हैं। रात 10 बजे के बाद आराम कर रहे पैसेंजर को उठाकर उसका टिकट चेक करने का अधिकार टीटीई के पास नहीं होता है। आइए जानते हैं कि भारतीय रेलवे के ऐसे कौन से नियम हैं जो यात्रा और यात्रियों से जुड़े हुए हैं।

ये हैं ट्रेन में यात्रा से जुड़े नियम

टिकट चेक करने को लेकर नियम

अगर आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं और रात का 10 बज चुका है तो सुबह तक टीटीई आपको डिस्टर्ब नहीं कर सकता है। अगर कोई टीटीई रात 10 बजे के बाद आपका ट्रेन टिकट चेक करता है तो आप उसे मना कर सकते हैं.

See also  BIG BREAKING : अमित शाह के साथ जेपी नड्डा भी पहुंचे रायपुर : भाजपा मुख्यालय में चल रही है बैठक

क्या रात में डिब्बे में जला सकते हैं लाइट?

ट्रेन में यात्रा से जुड़ा ये नियम आपको जरूर जान लेना चाहिए। रात के वक्त ट्रेन के डिब्बे में नाइट लाइट के अलावा सारी बंद करनी होती हैं क्योंकि इससे यात्रियों को सोने में डिस्टर्ब हो सकता है।

रात में 10 बजे तक ही बातचीत?

अगर आप अपने ग्रुप के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो आप रात 10 बजे के बाद आपस में बातचीत नहीं कर सकते हैं। आपकी बातचीत के शोर से अन्य यात्रियों को समस्या हो सकती है।

बर्थ खोलने के नियम?

ट्रेन में अगर आपकी बर्थ नीचे वाली है और साथी यात्री बीच वाली बर्थ सोने के लिए खोलना चाहता है तो आप उसको मना नहीं कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।