कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आज सुबह-सुबह रेल हादसा हो गया। इस हादसे में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई जिसके बाद मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस भीषण हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई घटना में एक मालगाड़ी के चालक को चोटें भी आईं हैं।

सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे लगभग 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी जब ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

रेलवे के अधिकारी जल्द से जल्द अप लाइन को खोलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि पुरुलिया एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें इस डिवीजन से गुजर सकें। बता दें कि आद्रा रेलवे डिवीजन पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में सेवाएं देता है. इनमें पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान शामिल हैं। इसी के साथ झारखंड के 3 जिले धनबाद, बोकारो और सिंहभूम दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।