Two Isi Spy Arrested In Amritsar: अमृतसर। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अमृतसर में सेना और वायु सेना के ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान को दे रहे थे। इनकी पहचान पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के रूप में हुई है।

पुलिस को शक है कि पलक शेर मसीह और सूरज मसीह, अमृतसर में सेना के कैंटोनमेंट एरिया और एयरफोर्स स्टेशन की गुप्त जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। वे इन जगहों की तस्वीरें भी लीक कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इन दोनों ने पाकिस्तान को क्या-क्या जानकारी दी और इसके पीछे उनका मकसद क्या था। इस काम में और कौन-कौन शामिल है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पलक शेर मसीह और सूरज मसीह के पास से सैन्य छावनी और अमृतसर के वायु ठिकानों के क्षेत्रों से संवेदनशील जानकारियों वाले दस्तावेज और तस्वीरें भी बरामद हुई हैं।

See also  चुनाव के ठीक पहले बीजेपी नेता के परिवार पर जानलेवा हमला, 5 लोगों की मौत

प्रारंभिक जांच में पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के साथ इसके संबंधों का पता चलता है, जो वर्तमान में अमृतसर की केंद्रीय जेल में हिरासत में लिए गए हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी से जुड़ा हुआ है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।