टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना UBT के नेता उद्धव ठाकरे सोमवार को यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जहां चुनाव आयोग ने उनके बैग की तलाशी ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बैग चेक किए जाने को लेकर उद्धव ठाकरे ने अपनी नाराजगी जाहिर की और इस घटना का वीडियो भी खुद सोशल मीडिया पर साझा किया।

उद्धव ठाकरे का केंद्र सरकार पर गुस्सा

वीडियो शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे ने लिखा, मेरा बैग चेक कर लीजिए, चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी और अमित शाह के बैग चेक करते हुए आपका वीडियो चाहिए। वहां अपनी पूंछ मत झुका देना। आप जो देखना चाहें, देख लीजिए। यह वीडियो मैं रिलीज कर रहा हूं, इसके बाद मैं आप लोगों को खोलूंगा। ठाकरे का यह बयान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए था।

See also  दुनिया में पहली बार हुआ शिशु की मेटल-फ्री स्पाइन सर्जरी

संजय सिंह ने जताई नाराजगी

इस घटना पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, महाराष्ट्र में किसी के पास हिम्मत नहीं थी कि बाला साहेब ठाकरे की पार्टी के साथ ऐसा व्यवहार कर सके। अब जो उद्धव ठाकरे के साथ दुर्व्यवहार हुआ है, उसका सबक महाराष्ट्र की जनता सिखाएगी।

बता दें कि महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।