नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में उनकी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर फैसले का कारण रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आज हम राष्ट्र की सेवा में नौ साल पूरे कर रहे हैं। मैं कृतज्ञ और आभारी हूं।

इस दौरान किए गए हर फैसले, उठाए गए हर कदम के पीछे लोगों का जीवन बेहतर बनाने की इच्छा रही है। हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी मेहनत से काम करते रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए मंगलवार से एक महीने के अभियान की योजना बनाई है।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को देशभर में उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला थ।

See also  कोरोना से जंगः युद्धपोत, प्लेन व 8,500 डॉक्टर भी तैयार, आर्मी अलर्ट मोड में

वैश्विक स्तर पर भारत के ‘बढ़ते’ कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास उन पहलों में शामिल रहे, जिनका भाजपा नेताओं ने देश के हर राज्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलनों में उल्लेख किया। 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।