केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ''अब साइबर धोखाधड़ी गतिविधियां नियंत्रण में हैं.''

बेंगलुरु। देशभर में आए दिन साइबर क्राइम के मामले सामने आते रहते हैं। सामान्य कर्मचारी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी तक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। सोसल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अपराध भी बढ़ रहे हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था में मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, साइबर क्राइम के आंकड़ों में पहले से काफी सुधार हुआ है। “अब साइबर धोखाधड़ी गतिविधियों पर नियंत्रण है। तीन दिन पहले हमने दो और सुधार शुरू किए हैं, जिनके द्वारा प्रत्येक डीलर का सत्यापन किया जाएगा, हमारा ध्यान दृढ़ता से यह सुनिश्चित करने पर है कि साइबर धोखाधड़ी और अन्य धोखाधड़ी वाली गतिविधियां नियंत्रित रहें”।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।