केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हुआ कोरोना, कोर ग्रुप की बैठक में हुए थे शामिल


भोपाल। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। सिंधिया ने ट्वीट कर कहा है कि, मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, आप सभी से मेरा निवेदन है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह सभी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं।

ज्ञात हो कि सिंधिया पूर्व में भी एक बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और अब एक बार फिर उन्हें कोरोना हुआ है। सिंधिया बुधवार को भोपाल में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेने आए थे मगर बुखार से पीड़ित थे और बैठक के बीच में ही उनके चले जाने पर सियासी चचार्ओं ने जोर पकड़ लिया था। उनके बीच में ही बैठक छोड़कर जाने को आपसी खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।