नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी सिलीगुड़ी में एक सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे और कार्यक्रम मंच के पास एक कमरे में चाय पी रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। नेओटिया अस्पताल के जाने माने डॉक्टर पीबी भूटिया खुद नितिन गडकरी को देख रहे हैं।

सिलीगुड़ी के माटीगारा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टरों की टीम नितिन गडकरी का इलाज जारी है। वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही दिल्ली ले जाया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नितिन गडकरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही ममता बनर्जी ने ने सिलीगुड़ी कमिश्नर से उनके स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का आदेश दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत पहले भी कई कार्यक्रमों के दौरान बिगड़ चुकी है। इससे पहले सितंबर 2018 में अहमदनगर के एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश हो गए थे। इसके अलावा गडकरी अप्रैल 2010 में एक कार्यक्रम में दिल्ली के जंतर मंतर पर चक्कर खाकर गिर गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।