टीआरपी डेस्क। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने का कहना है कि भारत में इस्तेमाल किए जाने वाले 99 फीसदी से अधिक मोबाइल फोन देश में निर्मित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि देश में मोबाइल विनिर्माण उद्योग ने 44 बिलियन डॉलर के आंकड़ा को पार कर गया है।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तमिलनाडु के होसुर में टाटा आईफोन प्लांट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ नेता समझते हैं कि देश में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन का आयात किया जाता है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं जानता है कि यहां इस्तेमाल होने वाले 99.2 प्रतिशत मोबाइल भारत में निर्मित होते हैं। वर्तमान में देश में कई सेल फोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2025-26 तक 300 बिलियन डॉलर से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक सामान का उत्पादन करना है और इसके लिए निर्माताओं को योजनाओं व सब्सिडी द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है।

See also  Big News : रेलवे का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को नहीं मिलेगी किराए में छूट, सामान्य किराया देकर करनी होगी यात्रा

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारत मोबाइल के उत्पादन के मामले में चीन को पछाड़ कर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एप्पल ने पिछले साल भारत में अपने प्रमुख आईफोन का उत्पादन बढ़ाया था। क्यूपर्टिनो टेक भारत में उत्पादन को चार से पांच वर्षों में 40 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने पर विचार कर रही है।

पिछले साढ़े नौ वर्षों में हम इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्यात के स्तर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। हाल ही में गूगल ने एलान किया कि वह यहां पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन शुरू करेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।