टीआरपी डेस्क। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में महाशिवरात्रि मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी छह की तलाश जारी है।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को कोथली गांव में आयोजित मेले में सात युवकों ने मंत्री की बेटी और उनकी सहेलियों का पीछा किया, अभद्र टिप्पणी की और मोबाइल से उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश की।

जलगांव के पुलिस उपाधीक्षक कृष्णनाथ पिंगले ने बताया कि आरोपियों में अनिकेत भोई, पीयूष मोरे, सहम कोली, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पलवी शामिल हैं। पीड़िता की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सुरक्षाकर्मी से भी हाथापाई

जब सुरक्षाकर्मी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की। पुलिस ने इसकी भी अलग से शिकायत दर्ज की है।

See also  हद कर दी आपने..! बजरंग बली को भेज दिया नोटिस, सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी तो कर दिया निरस्त

एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

गिरफ्तार आरोपी अनिकेत भोई पर पहले से ही दो से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जल्द होगी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। चूंकि पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है, इसलिए आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।