Biparjoy Cyclone Video बिपरजॉय तूफान आज गुजरात के कच्छ तट से टकराने वाला है। इसका असर अभी से दिखने लगा है और समुंद्र में तूफानी लहरें उठने लगी हैं। इस बीच अंतरिक्ष से बिपरजॉय की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं।

यूएई के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी ने इन तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जारी की हैं।

वीडियो में दिख रही ऊंची लहरें

सुल्तान अल नेयादी द्वारा कैप्चर किए गए इन दृश्यों से अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात दिखाई दे रहा है। जो काफी विकराल रूप धारण करता दिख रहा है। वीडियो में ऊंची लहरें उठती दिख रही हैं।

उन्होंने लिखा, ”कई प्राकृतिक घटनाओं पर आईएसएस एक अनूठा दृष्टिकोण प्रदान करता है, जो मौसम की निगरानी कर रहे विज्ञानिकों के लिए काफी सहायक हो सकता है।”

गुजरात से आज टकराएगा तूफान

बिपरजॉय तूफान का आज गुजरात के तट से टकराने का अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए गुजरात सरकार ने पहले से ही तैयारी कर रखी है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश के तहत एनडीआरएफ ने कच्छ से 46 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

See also  केजरीवाल सरकार का दिल्लीवासियों को सौगात, Free WiFi के साथ हर महीने 15GB फ्री डेटा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।