Video: शहादत से तीन दिन पहले शहीद मुदस्सिर ने गाया था- हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

टीआरपी डेस्क। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में बुधवार को देश की सेवा करने वाले जवान मुदस्सिर अहमद ने जैश-ए-मोहम्मद गुट के तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान मुदस्सिर अहमद शहीद हो गए थे।

सोशल मीडिया पर उनका एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए’ गाना गा रहे हैं। ये वीडियो उनकी शहादत से तीन दिन पहले का है। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर्स कमेंट्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि मुदस्सिर जैसे जवानों पर देश को गर्व है। उनके साथी उन्हें बिंदास मुदस्सिर के नाम से बुलाते थे। जब उनका जनाजा उठा तो उनके साथी उनके बिंदास पन को याद कर फूट-फूटकर रोए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  लॉकर रिपेयरिंग के दौरान SBI से 70 तोला सोना और डायमंड उड़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।