भीलवाड़ा में फिर भड़की हिंसा- लगा कर्फ्यू , इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

जयपुर। राजस्थान में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीलवाड़ा में आज फिर दो पक्षों में हिंसक झड़प के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस घटना में एक समुदाय के युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद फिर दोनों समुदायों में विवाद बढ़ गया है । तनाव को बढ़ता देखते हुए जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र की इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है । गुरुवार, 12 मई की सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।

भीलवाड़ा बंद का ऐलान

मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती विवाद पैसों को लेकर हुआ था. जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई । इस घटना के बाद एक समुदाय के लोगों में रोष फैल गया। वहीं, घटना के विरोध में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने आज भीलवाड़ा में बंद का ऐलान किया है. बंद की घोषणा के बाद प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

भीलवाड़ा में माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है. इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस गश्त लगा रही है. समाज में हिंसा न फैले इसको लेकर पुलिस एहतियात बरत रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

चाकू मारकर युवक की हत्या करने के विरोध में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच ने भीलवाड़ा बंद का ऐलान किया है. विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मृतक के शव को नहीं उठाएंगे. हत्या के विरोध में 50 लाख रुपये बतौर मुआवजा की मांग कर रहे हैं.

भीलवाड़ा में पहले भी भड़की थी हिंसा

गौरतलब है कि, इससे पहले 4 मई को भी भीलवाड़ा में तनाव भड़क गया था. भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच बवाल हुआ था. दो गुटों में जमकर मारपीट हुई थी. बाइक में आग लगा दी गई थी. हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात करना पड़ा था.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।