विस्तारा एयरलाइंस ने दिया अपने कर्मचारियों को तोहफा, पायलट और केबिन क्रू की बढ़ाई सैलरी

टीआरपी डेस्क। एयरलाइंस विस्तारा अप्रैल माह से अपने पायलटों और केबिन क्रू की सैलरी में आठ प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रहा है। मालूम हो कि कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी कंपनियों ने अपने कार्मचारियों की आय में कटोती की थी। सूत्रों के मुताबिक, अन्य विमानन कंपनियों से नौकरी मिलने के कारण पिछले छह माह के दौरान करीब 30 पायलटों ने इस एयरलाइन को छोड़ चुके हैं और नोटिस की अवधि को पूरा कर रहे हैं।

विस्तारा एयरलाइन के एक अधिकारी ने गुरुवार को पायलटों और केबिन क्रू की सैलरी में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा वेतन में बढ़ोतरी का निर्णय सालाना वृद्धि का हिस्सा है। एयरलाइन विस्तारा ने अप्रैल से पायलटों और केबिन क्रू के वेतन में क्रमशः आठ प्रतिशत और छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

विस्तारा ने इस संबंध में अपने पायलटों को एक ईमेल भेजा है, जिसमें कहा गया है, “जैसे की पहले सूचित किया गया था कि प्रबंधन नियमित आधार पर पायलट वेतन की समीक्षा करना जारी रखे हुए है। एक अप्रैल से पायलटों के सीटीसी में आठ प्रतिशत की वृद्धि आवंटित की जाएगी। इसमें टीएफओ शामिल नहीं है।” बता दें कि हवाई यात्रा की मांग में लगातार हो रहे वृद्धि के कारण पायलटों की मांग भी बढ़ रही है।

See also  नहीं रहे आदिवासी बच्चों के मसीहा और DU के पूर्व प्रोफेसर डॉ. प्रभुदत्त खेड़ा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।