टीआरपी डेस्क। भारतीय रेलवे को लेकर एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, वीआईपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की छत से पानी टपकने लगा तो यात्री हैरान रह गए। इस दौरान यात्रियों ने रेलवे से इसकी शिकायत की। वहीं रेलवे ने इस मामले में अपनी सफाई दी है।

रेलवे ने दी सफाई

रेलवे ने इस मामले में एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी है। रेलवे ने बताया कि पाइपों में अस्थायी रुकावट के कारण कोच में हल्का पानी का रिसाव हुआ था। लेकिन ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों ने इस समस्या पर तुरंत काम किया और पानी का रिसाव होने से रोक दिया। साथ ही रेलवे ने लिखा कि असुविधा के लिए खेद है।

क्या था मामला

दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। इसी बीच ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को अचानक ट्रेन की छत से पानी का रिसाव होता दिखाई दिया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

See also  Ambani's Antilia : मुकेश अंबानी के एंटीलिया की खास बातें, विस्तार से जानें किस फ्लोर में क्या बनावाया गया ?

इसके बाद यात्रियों ने तुरंत रेलवे के अधिकारियों को मामले से सूचित कराया। ट्रेन की छत से पानी का रिसाव होने की सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारियों ने आनन-फानन कर्मचारियों को उस कोच में भेजकर समस्या का समाधान कराया।

लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर लिए मजे

वहीं, रेलवे की वीआईपी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (22416) में छत से पानी का रिसाव होना चौंकाने वाला है। इसे लेकर लोग इंटरनेट मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों ने अपने एक्स अकाउंट पर छत से रिसाव होने वाले वीडियो को शेयर करते हुए मजे लिए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।