नई दिल्ली। हाईस्पीड और हाईटेक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की छत से अचानक पानी टपकने लगा। बताया जा रहा है कि, 22415 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत के एक कोच की छत से पानी टपकने से यात्रियों का सामान ख़राब हो गया। इतना ही नहीं सीटें भी गीली हो गई। जिसके बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर किया हैं।

पैसेंजर्स बोले – वंदे भारत में मिला वाटरफॉल अनुभव
एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा – 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस में फ्री में वाटरफॉल मिल रहा है। कई यात्रियों को रेनकोट पहनना पड़ रहा है। इसके साथ शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वेंट से लगातार पानी गिर रहा है और यात्रियों के बैग, सीटें और फर्श पूरी तरह भीग चुके हैं।

एसी भी फेल, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप
एक अन्य यात्री ने वीडियो साझा करते हुए रेलवे से टिकट का पूरा रिफंड मांगा। उन्होंने कहा कि AC भी काम नहीं कर रहा था और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने लिखा कि, प्रीमियम किराया देने के बावजूद यात्रा बेहद खराब रही, ट्रेन स्टाफ गैरजिम्मेदाराना रवैया अपना रहा था।

See also  सुपोषण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने किया बेहतर काम, मिले पांच पुरस्कार

रेलवे ने दी सफाई
मामले के तूल पकड़ते ही रेलवे ने सफाई पेश की। अधिकारियों ने बताया कि यह रिसाव असल में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से बना कंडेनसेट था, जो ड्रिप ट्रे की सफाई न होने के कारण भर गया और ट्रेन के ब्रेक लगते ही वेंट से होकर नीचे गिरने लगा।रेलवे के बयान के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच C-7 में रिटर्न एयर डक्ट के पास पानी गिरने की शिकायत मिली थी। जांच में सामने आया कि फिल्टर की वजह से ड्रेन होल ब्लॉक हो गया था, जिससे पानी जमा होकर यात्रियों पर गिरा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।