जब पीएम मोदी ने पूछा- आपको ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का कोई लाभ मिला है, तो महिला कहा नहीं साहब, कुछ नहीं मिला सर... वायरल हुआ वीडियो

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक वीडियो इस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर मजे ले रहे हैं। इसके साथ ही तमाम विपक्षी दलों के नेता भी इस वीडियो के शेयर करते हुए पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं। वायरल वीडियो में पीएम मोदी एक महिला से पूछते है- “आपको ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ का कोई लाभ मिला है।” जिसपर महिला नहीं में जवाब देती है।

पीएम मोदी ने पूछा सवाल

दरअसल, पीएम मोदी ने मंगलवार को लखनऊ में ‘अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘न्यू अर्बन इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। उन्होंने कई लाभार्थियों से अपनी सरकार में चलाई गई योजनाओं के बारे में सवाल भी पूछा। इसी दौरान उन्होंने एक महिला से ‘प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना’ को लेकर सवाल पूछा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीएम मोदी ने महिला से सवाल पूछा कि, आपको प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का कोई लाभ मिला है क्या? इस सवाल पर महिला ने साफ तौर पर मना करते हुए कहा, “नहीं साहब.. कुछ नहीं मिला सर।”

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1445347834979520513?s=20

कार्यक्रम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, लोग इसे शेयर करते हुए पीएम मोदी पर जमकर तंज कस रहे हैं।

See also  आई अक्ल ठिकाने पर: 6ठें कमांडर स्तर की वार्ता के बाद बोला चीन- सीमा तनाव पर जारी रखेंगे भारत से बातचीत

एक यूजर ने लिखा, “घोर बेइज्जती मतलब कैसे कोई प्रधानमंत्री के सामने ही पोल खोल सकता है, मैं इसकी बहुत कड़ी वाली निंदा करता हूं क्या हमारे प्रधानमंत्री जी को इसलिए लखनऊ बुलाया गया था। मैं फिर से कड़ी निन्दा करता हूं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अभी तो सिर्फ एक ही जनता से बात हुई प्रधानमंत्री जी ऐसा अत्याचार न कभी हुआ है ना होगा जो भ्रष्टाचारियों पूरा चक्रव्यू रच दिया है।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आज तो कमाल ही हो गया ऐसे कैसे साहब की पोल खुल गई ?? सारे प्रोग्राम तो साहब के पहले से ही प्रायोजित होते हैं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।