टीआरपी डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के खत्म होने में महज 4 दिन ही शेष है। ऐसे में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर किस पार्टी की सरकार बन रही है? 4 जून को किसे बहुमत मिलने जा रहा है। बता दें कि 1 जून यानी शनिवार को अंतिम और 7वें फेज में का मतदान होगा। अब तक 486 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।

अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे नेता

पीएम मोदी: 4 जून को बड़ा मंगल है, उस दिन एक बार फिर मोदी सरकार।
अमित शाह: 4 जून की दोपहर राहुल गांधी-अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ देंगे।
राहुल गांधी: लिख लो, यूपी में क्लीन स्वीप होने जा रहा है। लाइन लगने वाली हैं सीटों की टकाटक। इसके बाद गुड बाय मोदी, टाटा।
लालू यादव: मोदी अवतार हैं, वे पैदा नहीं हुए। 4 जून को मोदी की विदाई तय है। सरकार हमारी बनेगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे: 4 जून को जनता मोदी की नौकरी छीन लेगी। सब जॉब्स हमको मिलेगी।
योगी आदित्यनाथ: जब रिजल्ट आएगा तो तीसरी बार पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस की इतिहास की सबसे बड़ी हार होगी।

See also  अटल जी के जन्मदिन पर 2 साल का बोनस जमा हो जाएगाः मांडविया

वहीं राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव ने भी अनुमान लगाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 2019 चुनाव जैसा रिजल्ट आने की उम्मीद है। क्योंकि पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा नहीं है। विपक्ष में मोदी के सामने मजबूत कोई विकल्प नहीं दिया गया। वहीं, योगेंद्र यादव ने दावा किया कि भाजपा 272 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। साथ ही सी-वोटर के फाउंडर यशवंत देशमुख का कहना है कि भाजपा को यूपी जैसे बड़े राज्यों में बड़ा नुकसान होने जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अलावा देश में कई सट्टा बाजार भी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के साथ दोनों के गठबंधनों की कितनी सीटें आएंगी, इसको लेकर आंकड़े जारी कर दिए हैं। मुंबई सट्टा बाजार में सीटवार भी अनुमान लगाया है। जैसे कि अमेठी में केंद्रीय स्मृति ईरानी को दूसरी बार जीत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसी तरह रायबरेली से राहुल गांधी, मैनपुरी से डिंपल यादव, लखनऊ से राजनाथ सिंह, कन्नौज से अखिलेश यादव, मेरठ से अरुण गोविल जीत सकते हैं।

See also  10 दिनों की खींचतान के बाद कांग्रेस ने तय किया मुख्यमंत्री, जानिए कौन हैं वीडी सतीशन जिन्हें मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी

सट्टा बाजार की भविष्यवाणी

सट्टा बाजारभाजपाNDAकांग्रेसINDI गठबंधन
फलोदी सट्टा बाजार209253117246
पालनपुर सट्टा बाजार216247112225
करनाल सट्टा बाजार235263108231
बोहरी सट्टा बाजार227255115212
बेलगाम सट्टा बाजार223265120230
कोलकाता सट्टा बाजार218261128228
विजयवाड़ा सट्टा बाजार224251121237
इंदौर सराफ26028394180
अहमदाबाद चोखा बाज़ार241270104193
सूरत मघोबी24728296186

ब्रोकरेज हाउस ने लगाया अनुमान

लोकसभा चुनाव के लिए तमाम ब्रोकरेज हाउस ने सीटों को लेकर अनुमान जाहिर किए हैं। फिलिपकैपिटल, आईआईएफएल, जेएमएफएल, बर्नस्टीन ने बीजेपी की सीटों को लेकर अनुमान लगाया है।

फिलिपकैपिटल ने बीजेपी को 290 से 300 सीटें दी हैं। जबकि एनडीए का आंकड़ा 330-340 सीटों का है। ब्रोकरेज हाउस बुल केस में भाजपा को 325 सीटों से अधिक सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है। इस स्थिति में एनडीए को 360 सीटें मिल सकती हैं।

See also  Coronavirus Updates : कोरोना के नए आंकड़ों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, बीते 24 घंटे में 1,778 केस दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।