डॉ. कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त, गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत का है मामला
डॉ. कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त, गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत का है मामला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में BRD Medical College में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई कई बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया गया है। UPPSC ने डॉ. कफील को बर्खास्त किए जाने पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद अब मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी बर्खास्तगी के आदेश दे दिए हैं।

आदेश को चुनौती देंगे डॉ. कफील

अभी तक डॉ. कफील निलंबित चल रहे थे और जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें बर्खास्त किया गया है। उन्हें महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (डीजीएमई) कार्यालय से संबद्ध किया गया था। वहीं, कफील खान ने कहा है कि वह चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस आदेश को कोर्ट में चुनौती देंगे।

जाँच का आदेश वापस ले लिया था सरकार ने

गौरतलब है कि साल 2017 के अगस्त में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई बच्चों की मौत हो गई थी। इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी थी। इस हादसे के बाद, 22 अगस्त को डॉ. कफील खान को निलंबित कर दिया गया और जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई। उस दौरान कफील खान ने इस आदेश को भी कोर्ट में चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने इस केस में 11 महीने बाद दोबारा जांच बैठाने के ऊपर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद सरकार ने 2020 फरवरी में जांच के आदेश वापस ले लिए थे।

See also  जज ने लगा ली फांसी : पत्नी से हुई लड़ाई और उठा लिया जानलेवा कदम

7 दिसंबर को हो सकती है अगली सुनवाई

कोर्ट ने कहा था कि 29 जुलाई, 2021 के आदेश के परिप्रेक्ष्य में नए सिरे से कार्रवाई की जा सकती है। सरकार ने कोर्ट को आश्वासन दिया था कि जांच तीन महीने में ही पूरी हो जाएगी। उधर, बर्खास्त किए गए डॉ. कफील खान का कहना है कि निलंबन के मामले में कोर्ट ने सात दिसंबर को अगली तारीख दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।