टीआरपी डेस्क। Zubeen Garg Death : असम और भारत के लाखों फैंस के दिलों में राज करने वाले मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग की पिछले महीने सिंगापुर में मौत हो गई। जुबिन की पत्नी और परिवार ने जहां CID जांच के लिए गुहार लगाई है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उनकी मृत्यु स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तैराकी के दौरान हुआ।

सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) ने ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स के हवाले से बताया कि सिंगापुर पुलिस फोर्स (SPF) ने भारतीय हाई कमिशन को ऑटोप्सी रिपोर्ट की एक कॉपी सौंपी है। पुलिस ने शुरुआती जांच में किसी ‘फाउल प्ले’ (अपराधिक हस्तक्षेप) को खारिज किया है। इसका मतलब है कि उनकी हत्या या किसी आपराधिक हमले का शक नहीं है। SPF के मुताबिक, 52 साल के जुबिन को 19 सितंबर को सेंट जॉन्स आइलैंड के पास पानी से बेहोशी की हालत में निकाला गया और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसी दिन उनकी मौत हो गई।

See also  भारत में सामने आया कोरोना का नया वेरिएंट KP.1 और KP.2, इन शहरों में मिले नए मरीज

कैसे हुआ था हादसा ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 सितंबर को जुबिन एक यॉट पर कुछ लोगों के साथ थे। X पर 20 सितंबर को पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्हें लाइफ जैकेट पहनकर पानी में कूदते देखा गया। हालांकि, वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि जुबिन ने कुछ मिनट बाद लाइफ जैकेट उतार दी और दोबारा पानी में कूद गए, जिसके बाद यह हादसा हुआ। सिंगापुर पुलिस ने जनता से इस घटना से संबंधित किसी भी वीडियो या तस्वीर को साझा न करने की अपील की है।

मौत का कारण और जांच

सिंगापुर के अस्पताल द्वारा जारी मृत्यु प्रमाण पत्र में मौत का कारण ‘डूबना’ बताया गया है। द स्ट्रेट्स टाइम्स के हवाले से लिम्न लॉ कॉरपोरेशन की एसोसिएट डायरेक्टर एनजी काई लिंग ने कहा कि इस मामले में कोरोनर जांच से यह स्पष्ट हो सकता है कि जुबिन की मौत से पहले की घटनाएं क्या थीं। यह जांच मृतक की पहचान, मौत का समय, स्थान और कारणों को स्पष्ट कर सकती है।

See also  तलाश है झारखंड के गुमशुदा मुख्यमंत्री की, जानकारी देने वाले को 11 हजार रुपए का नगद इनाम

भारत-सिंगापुर उत्सव में शामिल होने आए थे जुबिन

जुबिन गर्ग सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कूटनीतिक संबंधों के 60वें वर्ष और भारत-आसियान पर्यटन वर्ष के उत्सव के लिए आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे। यह भव्य आयोजन 19-21 सितंबर को होना था, लेकिन उनके निधन के कारण सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

असम पुलिस की कार्रवाई

Zubin Garg Death : असम पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से जुबिन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल के मुख्य आयोजक श्यामकानु महांता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या, आपराधिक साजिश और लापरवाही से मृत्यु का कारण बनने का मामला दर्ज किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।