Maoists Obstructed Road Construction - परलकोट सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका
Maoists Obstructed Road Construction - परलकोट सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका

टीआरपी डेस्क

कांकेर। छोटेबेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परलकोट के राजमुंडा से कोपेंनगुंडा तक सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार छोटेबेठिया क्षेत्र में राजमुंडा से कोपेंनगुंडा तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र छोटेबेटिया थाना अंतर्गत सितरम इलाके में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों में मगंलवार शाम 4 बजे आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे 2 ट्रक, 1 पोकलेन, 1 रोड रोलर, 1 पानी टैंकर सहित पांच वाहन में आगजनी की है।

सभी वाहन गुप्ता कंस्ट्रक्शन की है। इसके अलावा इसी क्षेत्र में बांगोभोडिया में चल रहे निर्माण कार्य में लगी दो वाहनों में आगजनी की सूचना मिली है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने तथा मार्ग में एंबुस लगे होने व शाम होने के कारण पुलिस की टीम मौके तक नहीं पहुंच पाई है। पखांजूर एसडीओपी रवि कुजूर ने बताया कि राजमुंडा से कोपेंनगुंडा तक 3.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया किया जा रहा हैं। इसमें लगी पांच वाहनों में आगजनी की जानकारी मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।