बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को ढेर कर दिया और इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोर डेरा जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।

बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गडीदेसी ने बताया, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया। सीपीआरएफ की कोबरा बटालियन के एक जवान की भी मुठभेड़ में जान चली गई। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाश अभियान जारी है।

See also  CG News : नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों की सतर्कता से टला बड़ा हमला, राज्यपाल का दौरा रद्द

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।