बस्तर। मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा के जंगल में माओवादियों द्वारा IED लगाया जा रहा था, उसी दौरान IED विस्फोट हुआ, जिसमें एक माओवादी सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उनके अन्य साथी घायल माओवादी का हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

स्थानीय ग्रामीणों के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा घायल माओवादी को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है तथा संगठन में अपने 12 बोर हथियार लेकर चलती थी। बीजापुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस घटना की जानकारी दी।

See also  छत्तीसगढ़ के 1200 लोगों ने बीते साल छोड़ा तम्बाकू सेवन, इससे होने वाली बीमारियों से हर साल 13 लाख मौतें, 250 तरह के केमिकल कैंसर का खतरा