NCP नेता नवाब मलिक की मुश्किलें बढ़ीं, जब्त की जाएगी संपत्ति; ED को मिली इजाजत

नई दिल्ली। न्यायिक हिरासत में चल रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की कुछ संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त की जाएगी। विशेष पीएमएलए कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को इसकी इजाजत दे दी है।

बता दें मलिक को ईडी ने फरवरी में गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री रहे नवाब मलिक पर भगोड़े अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर एवं मुंबई विस्फोट कांड के एक आरोपी सलीम पटेल के साथ मिलकर कुर्ला के गोवावाला कंपाउंड में तीन एकड़ भूखंड कब्जा करने का आरोप है।

इस मामले में ईडी ने पिछले वर्ष ही मनी लांड्रिंग की जांच शुरू कर दी थी और इस वर्ष 13 फरवरी को लंबी पूछताछ के बाद नवाब मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब से मलिक न्यायिक हिरासत में हैं और एक प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद इसी वर्ष अप्रैल माह में भी ईडी ने उनकी कुछ संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली थीं। अब पीएमएलए कोर्ट ने मलिक की कुछ और संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने की अनुमति ईडी को दे दी है।

See also  Sushant Case: श्रुति मोदी ने किया कई बड़े खुलासे, CBI के हाथ लगा शौविक चक्रवर्ती का व्हाट्सएप चैट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर