टीआरपी डेस्क। NHAI Clean Toilet Picture Challenge : नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) एक शानदार स्कीम लेकर आई है। अब टोल प्लाजा पर मिलने वाली सुविधाओं, विशेषकर टॉयलेट की साफ-सफाई की जिम्मेदारी यात्रियों के हाथ में होगी। NHAI ने ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ शुरू किया है, जिसके तहत गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर आपके FASTag अकाउंट में ₹1,000 का इनाम दिया जाएगा।
कैसे मिलेगा ₹1,000 का रिचार्ज?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रक्रिया बेहद सरल है। जब भी आप किसी टोल प्लाजा पर गंदा या अस्वच्छ टॉयलेट देखते हैं, तो आपको उसकी एक फोटो खींचनी होगी। इसके बाद NHAI इन तस्वीरों की जांच करेगा। यदि आपकी शिकायत सही पाई जाती है, तो आपके वाहन के FASTag अकाउंट में सीधे ₹1,000 ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
यह कदम हाईवे अथॉरिटी द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और टोल ऑपरेटरों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे यात्री अब खुद ‘स्वच्छता इंस्पेक्टर’ की भूमिका निभा सकेंगे।
शिकायत दर्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- ऐप डाउनलोड: सबसे पहले आपको अपने फोन में ‘राजमार्ग यात्रा’ (Rajmarg Yatra) ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा।
- तस्वीर खींचें: किसी भी टोल प्लाजा पर गंदगी दिखने पर उसकी साफ फोटो लें।
- अपलोड करें: फोटो को ऐप पर दिए गए शिकायत सेक्शन में अपलोड करें।
- इनाम: जांच सफल होने पर FASTag में ₹1,000 का रिचार्ज क्रेडिट हो जाएगा।


