रायपुर । छत्तीसगढ़ का मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में ई-ऑफिस प्रणाली और स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया, जो शासकीय कामकाज को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रणाली से दस्तावेज़ों को डिजिटल रूप में संरक्षित किया जाएगा, जिससे उन्हें एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में भेजने का समय कम होगा और दस्तावेजों में हेरफेर की संभावना भी समाप्त हो जाएगी। साथ ही, आम जनता के लिए अपने आवेदनों की स्थिति जानने में भी आसानी होगी।

स्वागतम पोर्टल के माध्यम से मंत्रालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर बिना प्रतीक्षा किए समय की जानकारी एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से मिल जाएगी, जिससे आम नागरिकों का समय बचेगा और मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

साथ ही डिजिटल माध्यम में दस्तावेज अधिक सुरक्षित रहेंगे. ई-आफिस सिस्टम आने से फाइलों का तय समय पर निराकरण हो सकेगा। इससे अधिकारियों के कामकाज की मानिटरिंग भी आसान हो सकेगी। आम जनता के लिए भी अपने आवेदनों के निराकरण की स्थिति जानने में आसानी होगी।

See also  स्थानांतरित अधिकारी-कर्मचारी को रिलीव करने के आदेश, सभी जिला कलेक्टर को समान्य प्रशासन विभाग ने भेजा पत्र

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, विधायक मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, बसवराजू एस, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश बंसल, अन्बलगन पी उपस्थित रहे.