टीआरपी डेस्क। पाकिस्तान की हिरासत में पहुंचे बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को आखिरकार भारत वापस लौटा लाया गया है। अटारी बॉर्डर से वे सकुशल स्वदेश लौटे। जवान शॉ 23 अप्रैल को गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे, जहां उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था।

पूर्णम कुमार शॉ, बीएसएफ की 182वीं बटालियन में पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे। उस दिन ममदोट इलाके में फेंसिंग के पास गेट नंबर 208/1 के पास ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए, इसी बीच वे अनजाने में सीमा पार कर गए, जहां पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़कर हथियार भी जब्त कर लिए।

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स से संपर्क किया और बताया कि जवान हाल ही में वहां स्थानांतरित हुआ था और उसे ज़ीरो लाइन की सही जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद पाकिस्तान ने पहले उन्हें लौटाने से मना कर दिया था।

See also  टीआरपी अलर्ट: कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज, अगले चार हफ्ते बेहद नाजुक: केंद्र

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा दिखाई गई सख्ती और दबाव के बाद पाकिस्तान को झुकना पड़ा और जवान को सौंप दिया गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।