सक्ती। सक्ती जिला बनते ही यहां के जमीनों का भाव काफी बढ़ गया है। जगह-जगह भू-माफिया सक्रिय हो गए हैं। इन भू-माफियाओं को कानून का भी डर नहीं है। ये माफिया सरकारी जमीनों पर भी कब्जा कर इसे बेचने की फिराक में हैं। ये भू-माफिया सरकारी जमीन को भी कब्जा करने में लगे हुए हैं। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं है। बावजूद इसके ये भू-माफिया धड़ल्ले से सरकारी जमीनों को कब्जा कर अवैध प्लटिंग की तैयारी कर रहे हैं। शासकीय रिकॉर्ड में कूट रचना कर धोखाधड़ी करने करने वाला पटवारी कुंज बिहारी बेसवाड़े को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी बेसवाडे पर शासकीय रिकॉर्ड में कूट रचना कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। करीब दो साल से पटवारी फरार चल रहा था, जिसे सक्ती पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है ।


मामले में पुलिस ने बताया की शिकायतकर्ता संजय रामचन्द्र ने शिकायत पेश की थी की सक्ती के जगदीश बंसल ने विगत 20 वर्षों से शासकीय भूमि पर कब्जा कर 24 मकान का अपार्टमेंट और करोड़ों का आलिशान बंगला बना लिया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी जिसकी जांच कलेक्टर ने जांच दल गठित कर करवाया. कलेक्टर जांजगीर के ज्ञापन 06.04.2019 के बिन्दु क 01 में हेमलता पति जगदीश प्रसाद बंसल साकिन सक्ती पटवारी हल्का नम्बर 22 के नाम पर खसरा नम्बर 1316/7 कुल रकबा 12 डिसमिल 1998 के अभिलेख अनुसार दर्ज था । परंतु हेमलता बंसल के द्वारा बिना न्यायालय के आदेश के कूटरचना कर 03 डिसमिल जमीन को अपने नाम पर 1316/34 रकबा बनाकर अभिलेख में दर्ज करा लिया गया।

See also  प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज सौ से अधिक अपराधिक प्रकरण वापस, राजनीति से जुड़े मामले होने का दिया हवाला

जगदीश बसंल ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया है कि नामांतरण कमांक 121 दिनांक 03.08.2004 के माध्यम से नाम पर दर्ज कराया गया है. वहीं तहसीलदार सक्ती ने जांच कर प्रतिवेदन दिया है कि 2003-04 एवं 204-05 दायरा पंजी का जांच किया गया । जिसके अनुसार हेमलता पति जगदीश बंसल के नाम पर दर्ज नहीं है. इस वजह से हेमलता बंसल ने कूट रचना कर राजस्व अभिलेख में अपने नाम पर खसरा नम्बर 1316/34 रकबा 3 डिसमिल दर्ज कराया गया है । इसके लिए थाना सक्ती में हेमलता पति जगदीश प्रसाद बंसल और तत्कालीन हल्का पटवारी कुजबिहारी बैसवाड़े के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराने के लिए भेजा गया था ।

जिस पर 4.09.2021 को थाना सक्ती में हेमलता बंसल निवासी सक्ती और कुंज बिहारी बैसवाडे तत्कालीन हल्का पटवारी के विरुद्ध अपराध कमांक 02/2021 धारा 420,467,468, 471, 34 भादवि दर्ज किया गया. आरोपीया हेमलता बंसल पति जगदीश बंसल को उच्च न्यायालय बिलासपुर के एम सी आर सी (ए) नंबर 1232/21 के परिपालन में अग्रिम जमानत मिल गई थी । मामले के अन्य आरोपी कुंज कुमार बेसवाडे पिता बिसाहू लाल उम्र 65 साल साकिन अशोक नगर बिलासपुर फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  रिश्वतखोर बाबू और पटवारी को ACB ने किया ट्रैप, विश्वविद्यालय का स्टाफ अपने ही रिटायर्ड सहकर्मी से ले रहा था रकम