रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (13 मार्च) देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। असम के गुवाहाटी से एक क्लिक के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त (PM Samman Nidhi 22nd Installment) जारी की जाएगी, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को मिलेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मार्च को असम राज्य के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त की राशि 18 हज़ार 650 करोड़ रुपये का अंतरण करेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत ’पहली किश्त फरवरी 2019 में किसानों के खातों में जारी की गई थी’। योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रदेश के किसानों को ’’कुल 11 हजार 283 करोड़ 09 लाख रुपये’’ की राशि प्रदान की जा चुकी है, जिससे लाखों किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों ने गोद लिए थाने, DGP अरुणदेव गौतम ने चुना रतनपुर

मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (Step-by-Step)

अगर आप भी इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स से अपना नाम चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को भरें।
  • स्क्रीन पर आपके खाते और आने वाली किस्त की पूरी जानकारी आ जाएगी।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।