पीएम मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, इस साल PMO छोड़ने वाले दूसरे बड़े अधिकारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ नौकरशाह अमरजीत सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को संभालते थे।

बिहार कैडर के 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे और उसके बाद उन्हें पीएमओ में नियुक्त किया गया था। वह हाल के महीने में पीएमओ से इस्तीफा देने वाले दूसरे वरिष्ठ अधिकारी है। इससे पहले मार्च में प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधान सलाहकार रहे पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Graham Reid: भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ने हार के बाद दिया इस्तीफा