नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किए 48 घंटे भी नहीं बीते थे किउनको मुंबई से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने मुंबई-उत्तर लोकसभासीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर जारी एक बयान केमुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उर्मिला की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। 

बुधवार को हुई थीं कांग्रेस में शामिल:

उर्मिला गत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हुईं थी। उन्होंने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेसकी मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा और पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यताग्रहण की थी। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी।दरअसल उर्मिला 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। उन्होंने रंगीला, सत्या,खूबसूरत, जुदाई, जंगल और तमाम दूसरी कामयाब फिल्मों में काम किया।
See also  केंद्र सरकार के बाद अब भारतीय रेलवे का बड़ा एलान हावड़ा-कालका एक्सप्रेस का नाम बदल किया 'नेताजी एक्सप्रेस'
 Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।