अयोध्या। देश में नरेंद्र मोदी से दुर्बल कोई सरकार नहीं है। शुक्रवार को ये बातें प्रियंका गांधी ने अयोध्या में अपने संबोधन में कही। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में चुनावी प्रचार करने आई थीं। उन्होंने आगे कहा कि ‘इन लोगों ने संविधान, लोकतंत्र और संस्थाओं को नष्ट करने की पूरी योजना बना ली है। संविधान और लोकतंत्र जनता को मजबूत बनाते हैं। चूंकि ये लोग काम करने के बजाये सिर्फ बातें करते हैं इसलिये आपको मजबूत नहीं होने देना चाहते। उन्होंने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा ‘जनता की आवाज सुनना सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है। सरकार आपकी बात नहीं सुन रही है, यह शक्ति नहीं दुर्बलता है। इस सरकार में वह हिम्मत नहीं है कि आपकी बात सुने। वे (प्रधानमंत्री मोदी) गांव—गांव इसलिये नहीं जाते, क्योंकि वहां सच्चाई दिखायी देती है।’

वाराणसी के गांवों ने नहीं अमेरिका, चीन, जापान तक गए पीएम:

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि वाराणसी की जनता इस बात की गवाह है कि प्रधानमंत्री अपने करीब पांच साल के कार्यकाल में अपने ही संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नहीं गये। वह अमेरिका, चीन, जापान और अफ्रीका समेत बाकी पूरी दुनिया घूम आये लेकिन उन्हें अपने ही क्षेत्र के लिये समय नहीं मिला। यह बहुत बड़ी बात है। क्योंकि इससे पता चलता है कि इस सरकार का दिल उद्योगपतियों को और अमीर बनाने में लगता है, गरीबों का उत्थान करने में नहीं। प्रियंका ने मोदी सरकार पर ग्रामीण इलाकों में हर परिवार को 100 दिन के रोजगार की गारंटी देने वाली मनरेगा योजना को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मेहनताने का भुगतान छह—छह महीने तक नहीं किया जा रहा है। मनरेगा का पैसा ठेकेदारों को दिया जा रहा है और वे ठेकेदार क्षेत्र के ग्रामीणों के बजाय मजदूरों से काम करा रहे हैं

यह भी देखें

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल में न्याय योजना शुरू करने के वादे को लेकर भाजपा के तंज का जवाबदेते हुए प्रियंका ने कहा जब यह घोषणा हुई तो भाजपा सरकार ने कहा कि यह सब चुनावी जुमले हैं और देशके पास इस योजना के लिये जरूरी धन ही नहीं है, लेकिन जब उद्योगपतियों का कर्ज माफ होना था, तब इसीसरकार के पास 317 हजार करोड़ रुपये कहां से आ गये थे। अब जनता को ही सोचना होगा कि उसने किसपर विश्वास किया था, और यह भी सोचिये कि क्या ऐसे लोगों पर दोबारा विश्वास करना चाहिये ? प्रियंका ने पूछा ‘यह राजनीति जो आपको दुर्बल बनाती है, आपको नकारती है, जो आपको सत्ता नहीं देना चाहती,उसका क्या करना चाहिये ? लोकतंत्र और संविधान आपको मजबूत करने के लिये बनाया गया है। सबसे बड़ाहथियार आपका वोट है। आप ऐसी राजनीति को बढ़ावा देंगे, जो सिर्फ झूठ बोलेगी, तो आप अपना नुकसानकरेंगे। समय आ गया है अपनी शक्ति को पहचानने का। आप मन बनाइये कि उसे वोट देंगे, जो आपका कामकरेगा। एक ऐसी सरकार लाएंगे, जिसमें आपकी सुनवाई हो, आपकी आवाज दबाई ना जाए। यह देश औरसंविधान को बचाने का चुनाव है, इसलिये सोच समझकर वोट दीजिये।’ उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दोंसे मुंह मोड़ रही है, मगर इस देश में सत्य को कोई दबा या छुपा नहीं सकता। देश का हर वर्ग परेशान है।महिलाओं की कोई सुनने वाला नहीं है। यह सच सब जगह है, इसे कोई छुपा नहीं सकता। भाजपा के झूठेप्रचार से यह सच नहीं छुपेगा, क्योंकि खुद जनता इसे जी रही है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।