नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के तीन उम्मीदवार (संजय सिंह, स्वाति मालीवाल, एनडी गुप्ता) ने राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान आप नेता संजय सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल से पुलिस वैन में नामांकन भरने पहुंचे थे। मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और वह उनके समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

‘राज्यसभा तक पहुंच सकेगी महिलाओं की आवाज’

इसी कड़ी में दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि संजय सिंह पहले भी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पूर्व डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है ताकि महिलाओं की आवाज राज्यसभा तक पहुंच सके।

तीनों सीटों पर 19 जनवरी को होना है चुनाव

बता दें कि मौजूदा तीनों राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

See also  BIG BREAKING : नगर निगम बिरगांव में इन्होंने मारी बाजी, देखें वार्डवार नतीजे

इन सीटों के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना है। विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास भारी बहुमत है, जहां उसके पास 70 में से 62 विधायक हैं। इसलिए माना जा रहा है कि तीनों उम्मीदवारों को बिना किसी चुनौती के चुना जाना तय है।

नामांकन की आखिरी तारीख नौ जनवरी है। नामांकन की जांच 10 जनवरी को होगी और ज़रूरत होने पर 19 जनवरी को चुनाव होंगे। स्वाति मालीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के पहले उन्होंने आयोग से इस्तीफ़ा दे दिया।