Ajay Chandrakar Taunted The Congress - कांग्रेस के शिविर पर कसा तंज…कहा शराब, रेत और कोयला स्टार्टअप ट्रेनिंग कैंप
Ajay Chandrakar Taunted The Congress - कांग्रेस के शिविर पर कसा तंज…कहा शराब, रेत और कोयला स्टार्टअप ट्रेनिंग कैंप

विशेष संवादाता

रायपुर। अपने बेबाक बयान और तुनकमिजाजी के लिए मशहूर बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस और संगठन के प्रशिक्षण शिविर पर तल्ख़ बयान दिया है। प्रशिक्षण शिविर पर अजय चंद्राकर ने तंज कस्ते हुए कहा है कि कांग्रेस ने जो कथित स्टार्टअप शुरू किया है उसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को इस ट्रेनिंग कैंप में देना चाहिए। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि, दो नंबर में शराब कैसे बेची जाए, रेत की चोरी कैसे की जाए और कोयले में लेवी वसूली कैसे की जाती है।

उन्होंने कहा हर एक कोंग्रेसी कार्यकर्ता को इन सभी बातों का प्रशिक्षण मिलना जरुरी है।पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देना आवश्यक है। कांग्रेस ने जो स्टार्टअप शुरू किए हैं, कार्यकर्ताओं को उनके बारे में जानकारी देनी चाहिए। बता दें प्रदेश में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव है। चुनाव का समय जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने प्रदेश के सभी संभागों में संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया था। वहीं आज से कांग्रेस विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।